पटना के फुलवारीशरीफ अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जानलेवा हमला, सैयद मुर्तजा घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल, जांच शुरु

पटना के फुलवारीशरीफ में जनता दरबार के दौरान जमीन विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई के बाद शनिवार को एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया

पटना के फुलवारीशरीफ अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जानलेवा हमला, सैयद मुर्तजा घायल, सुरक्षा पर उठे सवाल, जांच शुरु
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना के फुलवारीशरीफ में हर शनिवार की तरह अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया.....जनता दरबार के दौरान जमीन विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई के बाद शनिवार को एक व्यक्ति पर कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में सैयद मुर्तजा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

घायल सैयद मुर्तजा ने बताया कि नवादा स्थित एक भूखंड को लेकर न्यायालय में टाइटल सूट लंबित है। उनका आरोप है कि इसी विवाद को लेकर अनिल कुमार, मो. कालिम, मो. मकसूद तथा दो महिलाओं सहित अन्य लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। उनके अनुसार घटना पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई। मारपीट होते देख आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

पीड़ित ने इस संबंध में स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सरकारी कार्यालय परिसर में दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद अंचल कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की जा रही है।

थानाध्यक्ष गुलाम शहबाज आलम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।